फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लेखपाल के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मोदीनगर तहसील में तैनात एक लेखपाल के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में कोर्ट ने केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। भोजपुर थाना क्षेत्र निवासी महिला का आरोप है कि पति की मृत्यु के बाद वारिसान प्रमाण पत्र बनवाने का झांसा देकर लेखपाल ने दुष्कर्म किया। पुलिस से शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


कोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला ने बताया कि पति की मृत्यु के बाद वह वारिसान प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बीते वर्ष तहसील गई थी। वहां उसकी मुलाकात लेखपाल से हुई। आरोप है कि लेखपाल ने वारिसान बनवाने का झांसा देकर 16 नवंबर, छह दिसंबर और 19 दिसंबर 2025 को उसके साथ दुष्कर्म किया।
महिला ने पुलिस से भी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल किया। मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने जिला मजिस्ट्रेट से जांच रिपोर्ट तलब की थी, लेकिन निर्धारित समय में रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गई। साथ ही लेखपाल को भी अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया लेकिन उसने भी न्यायालय के समक्ष कोई जवाब दाखिल नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें