फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ऑनलाइन मंगाया आईफोन, घर पहुंची डमी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। एक बाइक मैकेनिक को ऑनलाइन आईफोन खरीदना महंगा पड़ गया। ठगों ने फोन की जगह डमी थमाकर 21 हजार रुपये ठग लिए।
विज्ञापन

मलिकनगर निवासी सोनू बाइक मैकेनिक हैं। बताया कि एक सप्ताह पूर्व उन्होंने ऑनलाइन एक कंपनी की साइट पर पुराना आईफोन देखा था। पुराना फोन बेचने वाले युवक को फोन किया तो फोन की कीमत 35 हजार रुपये बताई गई। दोनों के बीच 21 हजार रुपये में सौदा तय हो गया। उक्त युवक के खाते में सोनू ने ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर कर दिए। बताया कि चार दिन बाद फोन आपके बताए पते पर पहुंच जाएगा। शनिवार को ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के पैकेट में फोन की जगह डमी निकली। पीड़ित ने उक्त युवक के फोन पर संपर्क किया तो फोन बंद आ रहा था। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें