फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शैक्षिक विवरणों में संशोधन का मौका 12 नवंबर तक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजियाबाद। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को शैक्षिक विवरणों में त्रुटियों को सुधारने का अवसर दिया है। इसके लिए दो नवंबर से ऑनलाइन संशोधन प्रक्रिया शुरू हो गई है और यह 12 नंबर तक छात्र-छात्राओं को मौका दिया गया है।
डीआईओएस बुद्धप्रिय सिंह ने बताया कि ऑनलाइन संशोधन के लिए परिषद की वेबसाइट पर 12 नवंबर तक क्रियाशील रहेगी। प्रधानाचार्य पोर्टल पर लॉगइन करके विवरण अपडेट कर सकते हैं। इसमें छात्र, माता और पिता के नाम में वर्तनी त्रुटि में सुधार किया जा सकेगा। विषय या वर्ग, जेंडर, जाति और फोटो में भी संशोधन संभव है। माध्यम (हिंदी या अंग्रेजी) में भी बदलाव किया जा सकता है। कक्षा 11 के पंजीकरण में अंकित हाईस्कूल के त्रुटिपूर्ण अनुक्रमांक को भीठीक किया जा सकता है। इसमें टीसी भी अनिवार्य है। डीआईओएस इन अभिलेखों का परीक्षण कर 21 नवंबर तक संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय भेजेंगे। अपर सचिव को 30 नवंबर तक कंप्यूटर फर्म को प्रकरण प्रेषित कर कार्रवाई पूरी करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑफलाइन संशोधन की प्रक्रिया

जन्मतिथि, छात्र, माता या पिता के पूर्ण नाम और विवरणों को डिलीट या रिस्टोर किया जा सकेगा। प्रधानाचार्यों को 16 नवंबर तक छात्र-छात्राओं से प्रार्थना पत्र प्राप्त करने होंगे। इन प्रार्थना पत्रों के साथ छात्र का प्रवेश आवेदन पत्र, एसआर रजिस्टर की प्रमाणित प्रति और उपस्थित पंजिका की प्रमाणित प्रति संलग्न करनी होगी। परीक्षार्थी का पहचान पत्र और कक्षा नौवीं या ग्यारहवीं के पंजीकरण कार्ड की प्रतिलिपि भी आवश्यक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें