फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कार नहीं धुलने पर संचालक को पीटने व नकदी छीनने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। कार धुलाई सेंटर के संचालक ने एक युवक पर पीटने व नकदी छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, धर्मपुरी कॉलोनी निवासी कृष्ण पाल का फफराना मार्ग पर कार धुलाई सेंटर है। उनका आरोप है कि बृहस्पतिवार को एक युवक कार धुलाई कराने आया। वह किसी कार्य में व्यस्त थे, इसलिए धुलाई से मना कर दिया। आरोप है कि इससे आरोपी आग बबूला हो गया और गाली-गलौज करते हुए पीटकर घायल कर दिया। साथ ही उनकी जेब से चार हजार रुपये निकाल लिए। भीड़ जमा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें