फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने लिया पहलगाम हमले का बदला, गाजियाबाद की इस सोसायटी में मना जश्न, जानें क्या बोले लोग

Wed, 07 May 2025 05:24 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और पाकिस्तान के 100 किलोमीटर अंदर घुसकर भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक के बाद देशभर में सेना और सरकार के फैसले का समर्थन किया जा रहा है।  राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी में ढोल बजाकर और मिठाई बांटकर जश्न मनाया गया। 
विज्ञापन
गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी में जश्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए मासूमों की मौत का बदला भारत ने पाकिस्तान में घुसकर लिया है। भारतीय वायुसेना के बहादुर लड़ाकों ने पाकिस्तान और पीओके में घुसकर आतंकियों के नौ लॉन्चिंग पैड को ध्वस्त कर दिया है। इस हमले के बाद राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी में ढोल बजाकर और मिठाई बांटकर जश्न मनाया गया। आरडब्लूए की पूर्व अध्यक्ष रश्मि चौधरी के नेतृत्व में निवासियों ने वंदे मातरम और जय हिंद के नारे लगाए। 

विज्ञापन


बुधवार की सुबह कुछ ऐसा हुआ। जिसका पाकिस्तान को शायद इल्म ही न हो। भारतीय लड़ाकू विमानों ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के सियालकोट, चक अमरू, मुरीदके, बहावलपुर तथा पीओके के मुजफ्फराबाद, कोटली, गुलपुर तथा बिंबर पर मिसाइल गिराई। जिसमें आतंकी अजहर मसूद के परिवार के 14 लोगों का काम तमाम हो गया। मोदी सरकार ने 7 मई का ब्लैकआउट घोषित किया था।

जिसके तहत हाई अलर्ट भी घोषित था। इस हमले के बाद भारत की तरफ से जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट हवाई अड्डे 10 मई सुबह साढ़े 5 बजे तक बंद कर दिए हैं। इस हमले के बाद जश्न मनाते हुए आरडब्लूए की पूर्व अध्यक्षा रश्मि चौधरी ने दो लाइनों के माध्यम से कहा कि- "सिंदूर को बारूद बनाकर आतंकों की खान में,, रोक के पानी आग लगा दी पापी पाकिस्तान में।
विज्ञापन


रश्मि चौधरी ने कहा कि पहलगाम में आतंकियों ने कहा था कि मोदी को बता देना, उन आतंकियों और उन्हें पालने वाले पाकिस्तान को मोदी ने उन्हीं की भाषा मे बता दिया है। रश्मि चौधरी ने कहा कि देश इस समय एक है और पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने की कार्यवाही से बेहद खुश है।

निवासी गौरव बंसल ने कहा कि वो समय अब नहीं रह जब कोई भी भारत को आंख दिखा देता था। अब भारत किसी की गीदड़ धमकियों से डरता नहीं है। जो जिस भाषा मे बात करेगा उसे उसी भाषा मे जवाब देने की क्षमता भारत रखता है। इस मौके पर रश्मि चौधरी, प्रीति चौधरी, अनुजा बंसल, कीर्ति पहावा, मोना ढींगरा, सन्नी ढींगरा, दिनेश कुमार सिंह, मालती सिंह, सुमन गर्ग, विशाल, अरविंद सिंघल व अन्य निवासी मौजूद रहे।

विज्ञापन

जिन्होंने धर्म पूछकर निदोर्षों को मारा था, उन्हें अपने कर्म तो भुगतने ही थे: अमित सिंह
ऑपरेशन सिंदूर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए राज नगर निवासी, ए वी एस इन्फ्रा इंडिया के डायरेक्टर अमित सिंह ने कहा कि यह मोदी का भारत है, जो ईट का जवाब पत्थर से देना जानता है। उन्होंने मोदी सरकार के फैसले की प्रशंसा करते हुए कहा कि आतंकियों ने पहलगाम में धर्म पूछकर मारा था, अब उन्हें अपने कर्म भुगतने पड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वह रक्षा सेनाओं द्वारा पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर किए गए लक्षित हमलों का स्वागत करते हैं। पाकिस्तानी डीप स्टेट को ऐसी सख्त सीख दी जानी चाहिए कि फिर कभी दूसरा पहलगाम न हो। पाकिस्तान के आतंकी ढांचे को पूरी तरह नष्ट कर देना चाहिए, तभी पहलगाम जैसी आतंकी घटनाएं रुकेंगी। उम्मीद है कि पाकिस्तान इससे सबक लेगा और अपने यहां पल रहे आतंकवादियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें