फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सीएचसी और पीएचसी पर बदला ओपीडी का समय

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। गर्मी शुरू होने के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और आयुष्मान आरोग्य मंदिर की ओपीडी के समय में बदलाव किया गया है। अब आठ बजे से दोपहर दो बजे तक ओपीडी चलेगी। अभी तक सुबह दस बजे से चार बजे तक
विज्ञापन

अस्पताल खुल रहे थे। इसके साथ ही सीएचसी लोनी, मुरादनगर, मोदीनगर, डासना, बम्हैटा और भोजपुर में शीतल कक्ष बनाने की कवायद तेज कर दी गई है। सीएमओ डाॅ. अखिलेश मोहन ने सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देश जारी किया है
कि सभी चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी सुबह आठ बजे से पहले पहुंचकर उपस्थिति दर्ज कराने के साथ ही मरीजों का इलाज शुरू कर दें। विशेष तौर पर लू या गर्मी से बीमार होने पर किसी भी मरीज के इलाज में लापरवाही नहीं बरतें। जरूरत पड़ने पर भर्ती कराने और हायर सेंटर को रेफर करें, जिससे कि बीमार को तत्काल इलाज मिल सके। सीएमओ ने बताया कि इस समय जिले में छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 107 आयुष्मान आरोग्य मंदिर और 14 प्राथमिक चिकित्सा केंद्र संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें