फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने फूंका नसीमुद्दीन का पुतला

Wed, 27 Jul 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा सांसद दयाशंकर सिंह की पत्नी और बेटी पर बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को भाजपाइयों ने शहर के 17 स्थानों पर प्रदर्शन कर उनका पुतला जलाया। भाजपा महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा के नेतृत्व में सभी मंडलों में यह विरोध प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


भाजपाई  ‘बेटी के सम्मान में, भाजपा मैदान में’ के नारे लगा रहे थे। शास्त्रीनगर, घंटाघर, राजनगर, राकेश मार्ग, चाणक्य चौक, नंदग्राम, मेवाड़ कालेज वसुंधरा, शनि बाजार इंदिरापुरम, लाजपत नगर, जनकपुरी आदि स्थानों पर सिद्दीकी का पुतला फूंका गया।


महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि सभी महिलाएं और बच्चियों के सम्मान की रक्षा के लिए भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता प्रतिबद्ध है। भाजपा बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी द्वारा दयाशंकर सिंह की पत्नी-बेटी के बारे में कहे गए अपशब्दों की कड़ी निंदा करती है और उनकी जल्द गिरफ्तारी की मांग करती है।
विज्ञापन


मुरादनगर में भी फूंका नसीमुद्दीन का पुतला

भाजपा नगर-देहात मंडल के अध्यक्षों के नेतृत्व में मंगलवार को असालतनगर और प्रिया सिनेमा के पास कार्यकर्ताओं ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी का पुतला फूंका। भाजपा के मुरादनगर अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंहल और देहात मंडल अध्यक्ष सुबोध त्यागी ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती को नैतिकता के आधार पर नसीमुद्दीन को बर्खास्त कर देना चाहिए था।

पुतला फूंकने वालों में बिंदू त्यागी, संजीव त्यागी, डा.मुकेश शर्मा, विवेक गर्ग, बॉबी त्यागी, अमरदत्त शर्मा, अम्बरीश गोयल, राजकुमार, आदेश शर्मा, शिवनंदन शर्मा, रजत, नीरज चौधरी, सुंदरलाल गोयल, शुभम गर्ग, पूनम चौधरी, सुशील गोस्वामी, राकेश गोयल, सचिन, गणेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें