फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: महज 40 कोचिंग सेंटर पंजीकृत, 200 से अधिक चल रहे अवैध

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। अभिभावकों से पैसे वसूलकर रफूचक्कर होने वाले फिटजी कोचिंग संस्थान के बंद होने के बाद चल रही जांच में शहर के 200 से अधिक कोचिंग सेंटर अवैध पाए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से की गई जांच में केवल 40 कोचिंग सेंटर पंजीकृत मिले। अन्य सभी को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि शहर में करीब 250 कोचिंग सेंटर हैं। जिनमें से केवल 40 का पंजीकरण विभाग में हुआ है, अन्य सभी अवैध हैं। इन अवैध कोचिंग सेंटरों के पास न किसी प्रकार के कागजात हैं। न किसी विभाग की एनओसी है और न ही शिक्षकों के कोई कागजात हैं। नियमानुसार सभी का रजिस्ट्रेशन जरूरी है और सभी कागजात डीआईओएस कार्यालय में जमा कराना जरूरी है। इन सभी को नोटिस जारी किया गया है, अगर इन्होंने जल्द ही सारे कागज जमा नहीं किए तो इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरडीसी में केवल आकाश एलेन पंजीकृत है, बाकी सभी अवैध हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा का कहना है कि सभी कोचिंग सेंटरों का पंजीकरण और उनमें पढ़ा रहे शिक्षकों का ब्योरा उपलब्ध कराना जरूरी है।

इन नियमों का नहीं हो रहा पालन
फायर एनओसी नहीं हैं।
नेशनल बिल्डिंग कोड का नहीं कर रहे पालन।
डीआईओएस कार्यालय में नहीं है पंजीकरण।
बीच में बदल देते हैं शिक्षक।
बीच में कोर्स बंद कर देते हैं।
मनमानी फीस वसूल रहे हैं।
नहीं है पंजीकरण
आरजी सर आईएएस एकेडमी, तुराबनगर
विद्या ज्योति आरडीसी, राजनगर
पेस आईटीआई मेडिकल राजनगर, कोचिंग सेंटर
नोटिस लेने से किया इन्कार
आरडीसी स्थित एसीई 4 को पंजीकरण न होने पर जब विभाग ने नोटिस भेजा तो उसने नोटिस लेने से इन्कार कर दिया। यहां जांच में फिटजी के चार शिक्षक पढ़ाते मिले। डीआईओएस धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें