फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एक वर्षीय मासूम की मौत, मां ने पिता पर लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर के गांव कलछीना निवासी सलमान के एक वर्षीय पुत्र अफकान की मौत हो गई। मृतक मासूम अफकान की मां मुस्कान ने पति सलमान पर अफकान की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मासूम की मौत को लेकर घंटों हंगामा चलता रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम को भेजा। गांव कलनछीना निवासी सलमान नोएडा में कबाड़ का काम करते है। बताया गया कि करीब चार साल पहले सलमान की शादी मेरठ निवासी मुस्कान के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों में विवाद रहने लगा। एक साल पहले मुस्कान ने अफकान को जन्म दिया। पारिवारिक विवाद के कारण सलमान और मुस्कान अलग-अलग हो गए। मासूम अफकान सलमान के पास रहने लगा। शुक्रवार रात नोएडा में एक वर्षीय अफकान की मौत हो गई। सलमान अफकान का अंतिम संस्कार करने पैतृक गांव कलछीना पहुंचे। सूचना के बाद मुस्कान भी मौके पर पहुंच गई और पुत्र अफकान की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। सूचना के बाद भोजपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सलमान का कहना था कि अफकान बीमार चल रहा था, बीमारी के कारण उसकी मौत हुई। मुस्कान ने सलमान की एक नहीं मानी और घंटों तक हंगामा होता रहा। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। मुस्कान ने अभी लिखित शिकायत नहीं की है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें