इंस्टाग्राम पर भगवान श्रीराम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही थी। पोस्ट में एक युवक भगवान श्रीराम पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा था। किसी ने इसे एक्स पर पोस्ट कर दिया। एसीपी ने बताया कि इस संबंध में एक तहरीर प्राप्त हुई है, रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इंस्टाग्राम आईडी के आधार पर पोस्ट करने वाले जियाउल्लाह को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।