फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मेट्रिमोनियल साइट पर दोस्ती कर चिकित्सक से ठगे पांच लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक के अकबरपुर बहरामपुर स्थित एक अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक से मेट्रिमोनियल साइट पर दोस्ती करके आकाश सिंह नाम के युवक ने पांच लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि आकाश ने खुद को कोयला कारोबारी बताया। इसके बाद पिता का ऑपरेशन कराने के नाम पर पांच लाख रुपये ले लिए। रुपये वापस मांगने पर अब गाली-गलौज कर रहा है। मामले में क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

चिकित्सक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने 2023 में मेट्रिमोनियल साइट पर प्रोफाइल बनाई थी। मई 2023 में दिल्ली के अशोकनगर निवासी आकाश सिंह नाम के युवक ने उनसे साइट के माध्यम से संपर्क किया। उसने खुद को झारखंड रांची का मूल निवासी बताया। दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। एक दो बार उनकी मुलाकात भी हुई। सात जुलाई 2023 को उसने कॉल कर अपने पिता अरविंद की तबियत बिगड़ने की बात कही और कहा कि उनका ऑपरेशन होना है रुपये की जरूरत है।
धीरे-धीरे उसने उनसे 5,06,900 रुपये ले लिए। इसके बाद कारोबार में नुकसान होने की बात कहकर 10 लाख की मांग की। शक होने पर उन्होंने मना कर दिया और दी गई रकम वापस मांगी। इसके वह अभद्रता करने लगा। एसीपी वेव सिटी पूनम मिश्रा ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें