फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: भगवान श्रीराम पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी पुलिस

Tue, 13 Aug 2024 05:41 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर (गाजियाबाद)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर भगवान श्रीराम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही थी। पोस्ट में एक युवक भगवान श्रीराम पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा था। किसी ने इसे एक्स पर पोस्ट कर दिया। एसीपी ने बताया कि इस संबंध में एक तहरीर प्राप्त हुई है, रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इंस्टाग्राम आईडी के आधार पर पोस्ट करने वाले जियाउल्लाह को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें