गुलावठी। थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जबकि, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पहला हादसा मिट्ठेपुर पुलिस चौकी के पास हुआ। जहां, गांव खुशहालपुर निवासी भीम उर्फ जितेंद्र (32) अपने साथी सगीर के साथ गुलावठी से सामान लेकर बाइक से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान मिट्ठेपुर के पास एक बेकाबू अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में भीम उर्फ जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सगीर गंभीर रूप से घायल हो गया।
भीम बिजली फिटिंग मिस्त्री का काम करते थे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरा हादसा नगर में सैदपुर रोड पर गांव असावर के पास हुआ। सैदपुर निवासी मगन (32) अपने साथी साहिल के साथ नौकरी से घर लौट रहे थे। तभी असावर गांव के पास एक तेज रफ्तार वैगनआर कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी प्रभारी पवन मावी ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
कोतवाल ने कहा कि नगर में दो हादसे हुए हैं। इनमें एक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनो पीड़ित परिवारों की तरफ से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।