फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चिकित्सक का अप्वाइंटमेंट लेने के नाम पर ठगे एक लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। एक अस्पताल में अप्वाइंटमेंट देने के नाम पर शातिरों ने एक महिला के खाते से दो बार में एक लाख रुपये निकाल लिए। नेहरू नगर निवासी एक महिला ने दिल्ली के अस्पताल में अप्वाइंटमेंट लेने के लिए इंटरनेट से टोल फ्री नंबर निकालकर संपर्क किया था। शातिरों ने अप्वाइंटमेंट के लिए 10 रुपये का भुगतान करने के लिए लिंक भेजकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। मोबाइल पर मेसेज आने पर उन्हें ठगी का पता चला।
विज्ञापन

नेहरू नगर निवासी परमजीत कौर का कहना है कि उन्होंने ऑनलाइन नंबर निकालकर गंगाराम अस्पताल में अप्वाइंटमेंट लेने के लिए कॉल किया था। कॉल उठाने वाले व्यक्ति ने अप्वाइंटमेंट कंफर्म करने के लिए 10 रुपये का भुगतान करने के लिए कहा। इसके लिए उसने उन्हें व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करने के बाद उनके खाते से 10 रुपये का भुगतान हो गया। इसके बाद देर शाम उनके खाते से दो बार में एक लाख रुपये निकल गए। इसकी जानकारी उन्हें मेसेज आने पर हुई, जबकि इससे पहले ओटीपी आने के मेसेज उनके पास नहीं आए। ठगी का पता चलने पर उन्होंने साइबर सेल में शिकायत कर सिहानी गेट थाने में केस दर्ज कराया है। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि मामले में साइबर सेल की मदद लेकर शातिरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें