फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad Accident: तेज रफ्तार का कहर... ट्रक और कार में जोरदार भिड़ंत, एक शख्स की हुई मौत और दो घायल

Sat, 09 Nov 2024 12:39 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

जनपद बागपत के बिचौलपुरा थाना सिंघावली अहीर में आरिफ (29) परिवार के साथ रहते थे। वह शुक्रवार रात करीब 12 बजे अपने दो साथियों रविंदर और सादिक निवासी बागपत के साथ लोनी की तरफ आ रहे थे।
विज्ञापन
Ghaziabad Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रानिका सिटी थाना क्षेत्र के मंडोला गांव के पास शुक्रवार रात तेज रफ्तार ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई। इस घटना में कार सवार युवक की मौत हो गई। मृतक के दो साथी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन


जनपद बागपत के बिचौलपुरा थाना सिंघावली अहीर में आरिफ (29) परिवार के साथ रहते थे। वह शुक्रवार रात करीब 12 बजे अपने दो साथियों रविंदर और सादिक निवासी बागपत के साथ लोनी की तरफ आ रहे थे। ट्रानिका सिटी थाना क्षेत्र के मंडोला गांव के पास पहुंचते ही उनकी कार और ट्रक में भिड़ंत हो गई।

इस घटना में कार सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने कार सवार तीनों घायलों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


अस्पताल में डॉक्टर ने आरिफ को मृत घोषित कर दिया। रविंदर का अस्पताल में उपचार चल रहा है। सादिक को ट्रीटमेंट के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई। एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें