फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: युवक के पैर में एक भाई ने चाकू मारा दूसरे ने सिर पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गाजियाबाद। वेव सिटी क्षेत्र में साइट पर काम खत्म करके घर लौट रहे राहुल यादव पर दो भाइयों ने तीन अज्ञात लोगों के साथ मिलकर हमला कर दिया। एक ने राहुल के पैर में चाकू मारा तो दूसरे ने सिर पर हमला किया। हमले से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में राहुल ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


गांव दीनानाथपुर पूठी निवासी राहुल यादव का कहना है कि 21 अगस्त की शाम करीब सात बजे वह काम से घर लौट रहे थे। प्रताप फार्म के पास पूठी मोड़ पर पहुंचे तो शाहपुर बम्हैटा निवासी नवीन यादव अपने भाई मोनू यादव और तीन अन्य लोगों के साथ वहां वहां बैठा था। पांचों ने उन्हें रोककर मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर नवीन यादव ने उनके पैर में चाकू घोंप दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गए। इसके अलावा मोनू ने किसी भारी चीज से उनके सिर पर हमला किया, जिससे वह बेहोश हो गए। राहुल का कहना है कि मौके से गुजर रहे कुछ लोगों ने उनके घर पर सूचना दी तो परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों के आने पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। एसीपी वेव सिटी सलोनी अग्रवाल का कहना है कि दो नामजद समेत तीन अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें