फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पुरानी रंजिश में किया हमला,पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर के कस्बा फरीदनगर में पुरानी रंजिश के चलते संघर्ष हो गया। दबंगों ने एक पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। कस्बा फरीदनगर निवासी जाहिद और अब्बास के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों में बुधवार रात एक बार फिर संघर्ष हो गया। आरोप है कि अब्बास पक्ष ने जाहिद पक्ष पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में जाहिद पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए। एसीपी ज्ञानप्रकाश का कहना है कि अब्बास, आसिफ, सुहैल व फइमुद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें