फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चोरी के ऑटो रिक्शा व तमंचे के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। थाना पुलिस ने रविवार को बंद फाटक मार्ग स्थित बंथला फ्लाईओवर के पास चेकिंग के दौरान एक ऑटो रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया। आरोपी दिल्ली के पंजाबी बाग स्थित मादीपुर का रहने वाला महेश है। उसके पास से चोरी का ऑटो रिक्शा व तमंचा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि बंथला फ्लाईओवर के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। तब ऑटो रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि ऑटो रिक्शा उसने कुछ दिन पहले ही दिल्ली से चुराया था। तमंचे की खरीद उसने कहां से की इसकी जांच अभी चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें