फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कार में पटाखे बेच रहा एक गिरफ्तार, दो बचकर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापा मारते हुए रविवार रात बड़ी मात्रा में अवैध रूप से बिक रहे पटाखों को पकड़ा। राजपूत चौक पर हुई कार्रवाई में पुलिस ने राजपुर निवासी आयुष को अवैध रूप से पटाखे बेचते हुए गिरफ्तार किया। वहीं, रिस्तल गांव में जब टीम पहुंची तब दो आरोपी पटाखे छोड़कर भाग खड़े हुए। दोनों की पहचान रिस्तल निवासी मोहित कसाना और देव के तौर पर हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन


एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फरुखनगर चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार शर्मा, दरोगा रिषभ शर्मा और पुनीत कुमार सिंह के साथ फरुखनगर तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। रविवार शाम राजपूत चौराहे पर गाड़ी में रखकर अवैध रूप से पटाखे बेचे जाने की शिकायत मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बिक्री कर रहे आयुष को पकड़ लिया। उसके पास से कार में रखे तीन बोरी पटाखे बरामद हुए। वहीं, जब टीम रिस्तल गांव में गश्त करते हुए पहुंची तब पटाखे बेच रहे मोहित कसाना और देव भाग खड़े हुए। पुलिस ने मौके पर मिले तीन बोरी पटाखे जब्त किए। एसीपी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। भागे हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें