फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: किशोर की हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश में तीन टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र में बाइक टकराने के विवाद में 17 वर्षीय जैद की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद मुख्य आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस की तीन टीमें दबिश दे रही हैं। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को मुस्तफाबाद कॉलोनी के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया।
विज्ञापन


मुस्तफाबाद कॉलोनी निवासी शौकत का बेटा जैद सोमवार दोपहर दोस्त नदीम व इब्राहिम के साथ स्विमिंग पूल से नहाकर बाइक से लौट रहा था। बेहटा हाजीपुर नहर रोड पर उसकी बाइक सामने से आ रही कार से टकरा गई। आरोप है कि कार सवार दो युवकों ने मौके पर जैद को पीटा, फिर कार में अगवा कर अपने ऑफिस ले गए। वहां दोबारा पिटाई की गई।
जैद के दोस्त पीछा करते हुए ऑफिस पहुंचे तो वह फर्श पर बेहोश पड़ा था। परिजनों का आरोप है कि बेहोशी की हालत में भी आरोपी राहुल ने जैद को कई लात मारीं और धमकाकर साथियों से उसे ले जाने को कहा। दोस्त जैद को घर और फिर जीटीबी अस्पताल ले गए, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि मृतक के भाई शाकिर की शिकायत पर राहुल व उसके अज्ञात साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी राहुल को मंगलवार दोपहर बेहटा हाजीपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम करीब 4 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने दूसरे आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें