फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अब रोजाना होगी बकाया वसूली की समीक्षा, सोमवार से चलाया जाएगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। अब ऊर्जा निगम के बकाया भुगतान की पीवीवीएनएल से रोजाना जोनवार समीक्षा की जाएगी। लक्ष्य की पूर्ति में कमियां पाए जाने पर अधिकारियों की जवाबदेही तय की गई है। जरूरत पड़ने पर पुलिस बल की मदद मिल जाएगी। सोमवार से बकाया वसूली के लिए अभियान भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

गाजियाबाद के तीनों जोन पर ऊर्जा निगम का 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का बकाया है। इसे जमा करने के लिए लगातार तकादा कॉल और शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है लेकिन इसके बाद भी ऊर्जा निगम के कर्मचारी बिल वसूली नहीं कर पा रहे हैं। इसके मद्देनजर अब मेरठ मुख्यालय से रोजाना वसूली की समीक्षा होगी। सबसे ज्यादा बकाया जोन दो पर है, जहां पर मोदीनगर, मुरादनगर और लोनी के ज्यादातर देहात क्षेत्र है। इसे वसूलने के लिए एंटी थेफ्ट पुलिस की मदद ली जाएगी।
जोन दो के मुख्य अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं को लगातार बिल जमा करने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में बिल वसूली करने वाली टीम का विरोध किया जा रहा है। अब एंटी थेफ्ट पुलिस बल की मदद लेकर बकाया वसूली की जाएगी।
विज्ञापन


जोनवार बकाया धनराशि
जोन एक- 100 करोड़
जोन दो- 250 करोड़
जोन तीन- 60 करोड़

एंटी थेफ्ट थाने में छह दरोगा समेत 24 पुलिस कर्मचारी मौजूद है। जहां पर भी बिल वसूली करने वाली टीम का विरोध हो रहा है वहां पर ऊर्जा निगम के कर्मचारियों को पूरा सहयोग दिया जाएगा।
- पूनम शर्मा, प्रभारी एंटी थेफ्ट

बकाया वसूली के लिए जोनवार उपभोक्ताओं को तकादा कॉलिंग की जा रही है। इसके अलावा सभी उपखंड और अवर अभियंताओं को लक्ष्य वसूली में तेजी लाने के लिए निर्देशित किया गया है। मुख्यालय से रोजाना वसूली की समीक्षा करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। दिसंबर महीने के अंत तक लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। - नीरज स्वरूप, मुख्य अभियंता, जोन एक
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें