फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नौकरी दिलाने का झांसा देकर गैर संप्रदाय के युवक पर दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में एक युवती ने गैर संप्रदाय के युवक पर नौकरी दिलाने के बहाने तीन माह तक शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। मामला दो संप्रदाय को होने के चलते पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि नोएडा की रहने वाली युवती के मुताबिक वह एक कंपनी में काम करती थी। उनकी मुलाकात शाहिद निवासी मुल्ला कॉलोनी थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक से हुई। शाहिद ने झांसा दिया कि वह उसे अच्छी नौकरी दिलाएगा। इसके बाद दोनों आपस में बातचीत करने लगे।
युवती का आरोप है कि आरोपी ने नोएडा की कंपनी से उनकी नौकरी छुड़वा दी और बहाने से अपने घर बुला लिया। आरोप है कि आरोपी ने इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना की बाबत किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि पीड़िता रविवार को थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी शाहिद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराकर कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। एसीपी ने बताया कि पीड़िता ने धर्मांतरण से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें