फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रास्ता पूछने के बहाने महिला से लाखों के जेवर हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर थानाक्षेत्र में एक महिला से रास्ता पूछने के बहाने दो युवकों ने लाखों रुपये का मंगलसूत्र और सोने के कुंडल उतरवा कर धोखाधड़ी की है। शातिरों ने महिला को रिक्शे में बैठाकर गहने छीनने का डर दिखाया और फिर खाली रुमाल थमाकर भाग गए। इस मामले में कविनगर थाने में दो सितंबर को केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि रजापुर में रहने वाली मीना देवी के मुताबिक वह घर लौट रही थीं। राज गैस एजेंसी के पास दो अनजान युवकों ने उनसे रास्ता पूछा और उन्होंने रास्ता बताने के बहाने अपने साथ रिक्शे में बैठा लिया। रिक्शा शास्त्रीनगर चौराहे के पास पहुंचा तो युवकों ने बदमाशों का डर दिखाते हुए गले का मंगलसूत्र और कानों के कुंडल उतारकर सुरक्षित रखने के लिए कहा। पीड़िता ने विश्वास में आकर मंगलसूत्र और कुंडल उतारकर उन्हें ही पकड़ा दिए। शातिरों ने गहनों को रुमाल में रखने का नाटक कर उसे महिला को थमा दिया। उन्होंने, पीड़िता से कहा कि रुमाल को घर जाकर ही खोलें। जब घर पहुंचकर महिला ने रुमाल खोला तो गहने गायब थे। एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मीना देवी की शिकायत के आधार पर दो सितंबर को मामला दर्ज किया है। पुलिस शातिरों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें