फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री का किया पूजन, गूंजे जयकारे

विज्ञापन
पहले नवरात्रे पर मंदिर में माता के दर्शन करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। चैत्र नवरात्र बृहस्पतिवार से शुरू हो गए हैं। शहर के देवी मंदिरों में साफ-सफाई के साथ आकर्षक सजावट की गई है। प्रथम नवरात्र को घरों में कलश स्थापना के साथ ही मंदिरों में मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। नगर स्थित सभी देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में पूजा-अर्चना को पहुंचने के कारण हर मंदिर पर मेले जैसा नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन




मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में गंगा जल, पुष्प, फल, धूप बत्ती आदि पूजन सामग्री के साथ पहुंचने लगे थे। शहर के प्रमुख चंडी मंदिर, बुलंदशहर रोड स्थित मनसा देवी मंदिर, शीतला माता मंदिर, हरमिलापी मंदिर, फ्रीगंज रोड स्थित देवी मंदिर सहित अनेक मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। महिलाएं, पुरुष और बच्चे भोर से ही मंदिरों पर पहुंचना शुरु हो गए थे।

मंदिर परिसर मां के जयकारों से गूंज रहे थे। मां के दर्शन के लिए भक्त घंटों कतार में लगे रहे। इससे पहले भक्तों ने विधि-विधान से कलश स्थापना कर घर में भी पूजा पाठ किया। पूरे दिन मंदिर परिसर घंटे घड़ियाल से गूंजते रहे और देर रात तक यही सिलसिला जारी रहा। वहीं, मंदिरों को भी रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है।
विज्ञापन


मां चंडी की निकली पालकी यात्रा

मां आद्यशक्ति श्री चंडी पालकी सेवा समिति के तत्वावधान में प्रथम नवरात्र पर मां चंडी की पालकी यात्रा प्रथम दिन श्री चंडी धाम से प्रारंभ होकर जवाहर गंज, आर्यनगर से होते हुए श्री चंडी धाम पर विश्राम हुई। मां चंडी महारानी की पालकी यात्रा का भक्तों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। भक्तों ने भजनों पर जमकर नृत्य किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।



इस मौके पर पालकी सेवा समिति के संस्थापक रविंद्र जिंदल, विनय प्रकाश गुप्ता, नवीन आनंद, संजय अग्रवाल, मनु गर्ग, अखिल अग्रवाल, दीपेश गर्ग, महेश, आकाश जिंदल, अनुराग शर्मा, संदीप सिंहल, कुश शर्मा, चिराग गुप्ता आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें