मोदीनगर। गणतंत्र दिवस पर नगर में सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। पुलिस ने रविवार को नगर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। वाहनों की चेकिंग की गई।
एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि रेलवे स्टेशन और नमो भारत ट्रेन के दोनों स्टेशन व होटल और रेंस्तरां आदि पर चेकिंग अभियान चलाया गया। होटलों में आवाजाही करने वालों का रिकॉर्ड खंगाला गया। इसके अलावा पुलिस ने नगर के कई प्रमुख बाजारों में गश्त की। मोदीनगर के अलावा निवाड़ी में एसएचओ जयपाल सिंह रावत और भोजपुर में थानाध्यक्ष सचिन बालियान के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने वाहनों की तलाशी ली और संदिग्धों से पूछताछ की।