फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: भारत बंद के आह्वान पर किसानों ने टोल पर किया कब्जा, 20 मिनट तक बिना टोल गुजरे वाहन

विज्ञापन
टोल पर धरना देते किसान।
विज्ञापन
मसूरी। भारत बंद के आह्वान पर शुक्रवार को भारतीय किसान संगठन एकता के पदाधिकारियों ने डासना टोल पर कब्जा कर लिया। इस दौरान करीब 20 मिनट तक टोल फ्री कराकर कई वाहन गुजारे। सूचना पर मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझा-बुझाकर टोल सुचारू कराया।
विज्ञापन

भारतीय किसान संगठन एकता पदाधिकारी सुबह 11 बजे मसूरी क्षेत्र स्थित ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पर पहुंचे। करीब 11:30 बजे 15-20 मिनट के लिए टोल फ्री करा दिया। बिना टोल दिए वाहनों के निकलने की सूचना जब मसूरी थाना प्रभारी नरेश कुमार शर्मा को दी गई तो वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसान नेताओं को टोल बूथ के सामने से हटवाकर टोल सुचारु कराया। इस अवसर पर भारतीय किसान संगठन एकता के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक यादव के साथ प्रमोद चौधरी, रवि यादव,अमित यादव, निखिल वर्मा आदि के अलावा 15-20 किसान नेता मौजूद थे। उधर,भारतीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष लोकेश नगर को पिछले चार दिनों से प्रशासन घर पर ही नजरबंद कर रखा है। 17 फरवरी को 11 बजे एक बैठक लोकेश नागर के आवास पर रखी गई है जिसमें समस्त भारतीय किसान संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं बुलाया गया है। बैठक में किसान आगे की रणनीति तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें