फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कुत्ते के काटने का विरोध करने पर घर में घुसकर फरसे से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। असदपुर नांगल गांव में दबंगों ने कुत्ते के काटने का विरोध करने पर घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। आरोपियों ने घर में जमकर तोड़फोड़ की और फरसे से जानलेवा हमला किया। हमले में सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दो महिलाओं और दो अज्ञात सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव असदपुर नांगल निवासी निवासी ताराचंद के परिवार में बृहस्पतिवार रात समारोह था। समारोह में काफी मेहमान आए हुए थे। आरोप है कि पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने ताराचंद के पुत्र अनुज को काट लिया। इसके अलावा कुत्ते ने कई मेहमानों पर भी हमला किया। मौके पर मौजूद लोगों ने पत्थर आदि फेंक कर किसी तरह कुत्ते को वहां से खदेड़ा। ताराचंद ने विरोध किया तो आरोपी पक्ष आगबबूला हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तब किसी तरह मामला रफादफा कर दिया। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते आरोपी ने धारदार हथियारों के साथ अपने परिजनों को लेकर ताराचंद के मकान पर धावा बोल दिया। आरोपियों ने सगे भाई प्रमोद और कमल पर फरसे से वार किया। चीख सुनकर भीड़ को आता देख आरोपी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए।
एसीपी मोदीनगर ने बताया कि ताराचंद की तहरीर पर अमित पुत्र गजेंद्र, अमित की मां संतोष, पत्नी पूनम और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई लेकिन आरोपी फरार मिले, शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें