फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवारवादी सत्ता में आते ही हो जाते हैं तमंचावादी : योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर के रामलीला मैदान में शुक्रवार को चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, परिवारवादी पार्टी के लोग जब सत्ता में आते हैं तो तमंचावादी हो जाते हैं और युवाओं के हाथों में भी तमंचे थमा देते हैं। आज युवाओं के हाथों में तमंचे नहीं, टैबलेट हैं। टैबलेट के माध्यम से युवा अपने टेलेंट को टेक्नोलॉजी और ट्रेनिंग से जोड़कर यूपी को नए भारत का नया उत्तर प्रदेश बनाने में योगदान दे रहे हैं। सपा और बसपा अवसरवादी ही नहीं, अराजकतावादी भी हैं। इनकी सरकारों में पेशेवर माफिया अराजकता का तांडव मचाते थे। इनके एजेंडे में विकास नहीं था।
विज्ञापन

उन्होंने 19 मिनट के भाषण में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर पूर्व की सपा और बसपा सरकारों को निशाने पर लेकर कहा, प्रदेश में 2017 से पहले बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थीं। महिलाएं बाजार में जाने से डरतीं थीं। व्यापारी सिर झुकाकर जैसे-तैसे अपना व्यापार कर पाता था, पता नहीं कब फिरौती की मांग हो जाए या रंगदारी के लिए फोन आ जाए।
पहले पर्व और त्योहार का मतलब होता था, दंगे और कर्फ्यू। अब गाजियाबाद के दूधेश्वरनाथ मंदिर से कांवड़ यात्रा हरिद्वार तक शानदार तरीके से निकलती है। भाजपा की सरकार के छह सालों में कानून व्यवस्था में व्यापक सुधार हो जाने का दावा करते हुए नारा दिया- कर्फ्यू न दंगा, यूपी में है सब चंगा।
विज्ञापन



पीएम मोदी को संकटमोचक

की तरह देख रही है दुनिया
सीएम ने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत की छवि बदली है। किसी भी संकट के समय दुनिया पीएम को संकटमोचक की तरह देखती है। भारत नई पहचान के साथ नई शक्ति के रूप में आगे बढ़ रहा है। गरीब कल्याणकारी योजनाओं में भारत का कोई सानी नहीं। कोरोना काल में तीन साल तक तीन साल तक 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया है। यह केवल भारत में हुआ है। उज्ज्वला कनेक्शन मुफ्त मिले हैं। 220 करोड़ वैक्सीन डोज मुफ्त लगी हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के विजन को अक्षरश: अपना मिशन मानते हुए उत्तर प्रदेश आगे बढ़ा है।
विज्ञापन




अगले महीने शुरु हो जाएगी रैपिड रेल

सीएम ने कहा, रैपिड रेल अगले महीने शुरु हो जाएगी। इसके चल जाने से दिल्ली से मेरठ की जो दूरी चार घंटे में तय होती है, वह मात्र 40 से 45 मिनट में होगी।

नगर निगम की तारीफ करते हुए कहा, पहले गाजियाबाद में जगह-जगह गंदगी के ढेर मिलते थे, अब यह शहर स्वच्छता में नंबर वन आया है, स्मार्ट सिटी बन गया है।


कानून व्यवस्था पर बोले, हमने गाजियाबाद में पुलिस सुधार करते हुए कमिश्नटेर सिस्टम लागू कर दिया है। अब हमारा शहर सेफ सिटी है।



योगी बोले, गाजियाबाद यूपी का दूसरा नगर निगम है, जिसका अपना बांड जारी हुआ है। यह किसी भी नगर निगम के लिए गौरव की बात होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें