फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसा तलाक: सुहागरात पर दूल्हे ने दुल्हन को दिखाई गर्लफ्रेंड की फोटो, बोला- मुझे तुम्हारा चेहरा पसंद नहीं

Sat, 12 Apr 2025 10:56 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर

सार

निकाह के बाद सुहागरात पर पति ने अपने मोबाइल में एक युवती की फोटो दिखाते हुए कहा कि यह उसकी गर्लफ्रेंड है। पिछले 5 साल से उसके साथ रिलेशन में है।
विज्ञापन
दुल्हन को दिया तलाक - फोटो : Meta AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुहागरात पर दुल्हन को गर्लफ्रेंड की फोटो दिखाने के बाद रिश्ता तोड़ने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि पति ने चेहरा देखने के बाद कहा कि मुझे तुम्हारा चेहरा पसंद नहीं है। परिजनों के दबाव में शादी की है। इसके बावजूद महिला को दो साल तक ससुरालियों ने घर पर रखा, अब घर से निकाल दिया।

विज्ञापन

एसएसपी के पास पहुंची पीड़िता
कोतवाली देहात में क्षेत्र के अनूपशहर रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी विवाहिता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका निकाह 5 दिसंबर 2022 को गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी निवासी दानिश मलिक के साथ हुआ था। 

घर वालों की इज्जत के लिए किया निकाह
निकाह के बाद सुहागरात पर पति ने अपने मोबाइल में एक युवती की फोटो दिखाते हुए कहा कि यह उसकी गर्लफ्रेंड है। पिछले 5 साल से उसके साथ रिलेशन में है। घर वालों की इज्जत के लिए तुमसे निकाह किया है। मुझे तुम्हारा चेहरा भी पसंद नहीं।

दानिश ने दहेज में लिए थे 20 लाख
महिला ने बताया कि उसकी शादी में परिजनों ने करीब 30 लाख रुपये खर्च किए थे। दानिश दहेज में लगातार 20 लाख रुपये की मांग कर रहा था। रकम की व्यवस्था न होने पर दानिश और उसके परिवार वालों ने 25 मार्च को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। 
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया मामला
देहात पुलिस ने मामले में आरोपी पति समेत अन्य ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें