फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: उधार दिए रुपये मांगने पर घर में घुसकर पीटा, तीन पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। उधार दिए रुपये मांगने पर तीन लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की। पुलिस ने तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मोदीनगर के सीकरी कलां गांव निवासी शादाब ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह मुरादनगर की मलिकनगर कॉलोनी में अपने ससुराल आए थे। वहां पर उन्होंने एक युवक को 1.28 लाख रुपये उधार दे रखे थे। उधार दिए रुपये मांगने को लेकर दोनों में विवाद हो गया। तीन लोगों ने घर में घुसकर परिवार पर हमला कर दिया, आरोपियों ने शादाब की पत्नी, सास, साली के साथ अभद्रता की। इतना ही नहीं पीड़ित के भाई वसीम को घायल कर दिया। एसीपी ने बताया कि तहरीर पर बिन्नू, नईम व फरमान निवासी मलिक नगर कॉलोनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें