फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएलएक्स पर मोबाइल दिखाकर बॉक्स थमाया

Mon, 01 Aug 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
mobile - फोटो : getty images
विज्ञापन
 वेबसाइट ओएलएक्स के जरिए मोबाइल बेचने के नाम पर ग्राफिक्स डिजाइनर से ठग ने 40 हजार रुपये ठग लिए। वेबसाइट पर असली मोबाइल दिखाकर पीड़ित को नकली मोबाइल थमा दिया।
विज्ञापन


न्यू-अशोक नगर दिल्ली निवासी निरंजन नोएडा की निजी कंपनी में ग्राफिक्स डिजाइनर हैं। पिछले सप्ताह उन्होंने ओएलएक्स वेबसाइट पर सैमसंग के सेकेंड हैंड मोबाइल का एड देखा। इसकी कीमत 38 हजार रुपए बताई थी। नए की कीमत करीब साठ हजार रुपये है।

उन्होंने एड पर लिखे मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो युवक ने शनिवार को उन्हें मिलने साहिबाबाद मंडी के पास बुलाया। मंडी पहुंचकर कॉल करने पर युवक ने उन्हें अटल चौक पर आने को कहा। अटल चौक पर पहुंचने पर युवक ने उन्हें मोबाइल दिखाया। निरंजन ने रुपये निकाले तो युवक मोबाइल को बॉक्स में रखने लगा और कहा कि वह 40 हजार से कम में मोबाइल नहीं देगा। निरंजन उसे 40 हजार देने को राजी हो गए।
विज्ञापन



उन्होंने तीन हजार रुपये निकालने के लिए युवक को एटीएम पर चलने को कहा। सेक्टर-15 स्थित एटीएम से रुपये निकालकर पूरे 40 हजार रुपये युवक को थमा दिए। युवक डब्बा बंद फोन देकर चला गया। वह घर पहुंचे और बाक्स खोलकर देखा तो उसमें कांच का टुकड़ा पड़ा था। वह तुरंत लौटे और थाना इंदिरापुरम पुलिस को मामले की शिकायत दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें