ककोड़। थाना क्षेत्र के गांव भौरा निवासी जीतपाल सिंह, किरण देवी ने जिलाधिकारी, एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह अपने पुत्र, पुत्रवधू से अलग रहते हैं। पुत्र, पुत्रवधू उसके घर से रुपये निकाल कर ले जाते हैं। विरोध करने पर अभद्रता करते हैं। पुत्रवधू के मायके वाले भी उसकी संपत्ति पर बुरी नीयत रखते हैं। दंपति ने पुत्र, पुत्रवधू से जान माल का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।