गाजियाबाद। साइबर अपराधियों ने अब निवेश के नाम पर ठगी करने का नया तरीका अपना लिया है। शातिरों ने इंदिरापुरम के रहने वाले एक युवक से डेटिंग एप के जरिये दोस्ती कर निवेश करने की सलाह देकर नौ लाख रुपये ठग लिए। मामले में युवक को जब ठगी का एहसास हुआ तो साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। युवक का कहना है कि उनकी मुलाकात एक डेटिंग एप पर युवती से दोस्ती हुई थी। कुछ दिन बाद उसने उन्हें एक विदेशी साइट बताई और उसमें निवेश करने पर मोटे मुनाफे का झांसा दिया। झांसे में आकर उन्होंने कई बार में 5.80 लाख रुपये निवेश कर दिए। शातिर ने जिन्हें डॉलर में बदलवाकर निवेश किए। उन्हें 10,528 डॉलर देने की बात कही लेकिन साइट से बाद में सब डिलीट हो गया। इसी दौरान मलेशिया की एक महिला ने उसने तीन लाख रुपये निवेश के नाम पर ले लिए लेकिन बाद में वह प्रोफाइल भी डिलीट हो गई। एसीपी अपराध का कहना है कि मामले में साइबर ठगों को ट्रेस करने के लिए टीमें लगी हैं।