फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएचई की पावर सप्लाई ठप, ट्रेनों के पहिए थमे

Mon, 27 Mar 2017 01:05 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजियाबाद
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पुराने गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के पास रविवार शाम को फाल्ट आने से ओएचई की पावर सप्लाई ठप हो गई। इससे ट्रेनों के पहिए जहां के तहां थम गए। करीब एक घटे बाद फाल्ट ठीक कर ट्रेनों का संचालन किया जा सका। फाल्ट से विभिन्न रूटों की दर्जनों ट्रेन लेट हो गईं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


   रविवार शाम करीब 4.30 बजे ओएचई लाइन में फाल्ट आया। इससे ओएचई की पावर सप्लाई बंद हो गई। सप्लाई बंद होने से ट्रेनें खड़ी हो गईं। ट्रेनों के बीच रास्ते में खड़े होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

शाम 5.45 पर फाल्ट ठीक होने पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। इससे दर्जनों ट्रेनें अपने निर्धारित समय से करीब एक से दो घंटे की देरी से गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचीं।
विज्ञापन


वहीं, हिंडन पुल के पास ईएमयू खड़ी होने से यात्री ट्रेन से उतर कर बस से दिल्ली को ओर गए। इसमें कई यात्रियों की ट्रेन भी छूट गई। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि करीब एक घंटे दस मिनट तक ट्रेेनों का संचालन ठप रहा था।

यह ट्रेनें हुईं प्रभावित
अलीगढ़ की ओर जाने वाली पांच ईएमयू, दिल्ली की ओर जाने वाली छह ईएमयू
सत्याग्रह एक्सप्रेस 1.15, मेरठ शटल 1 घंटे, गोल्डन टैंपल 20 मिनट, लिच्छवी एक्सप्रेस 4.30, फैजाबाद एक्सप्रेस 1.30, न्यू जलपाईगुडी 3 घंटे, बरेली इंटर सिटी 1.30  घंटे, मेरठ शटल 1 घंटे, सहारनपुर पैसेंजर 1.30 घंटे, शालीमार 40 मिनट लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें