फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पालिका अध्यक्ष की बैठक में नहीं पहुंचे अधिकारी, ईओ समेत चार को कारण बताओ नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मोहिनी शर्मा और पालिका अधिकारियों के बीच मतभेद बढ़ता जा रहा है। बुधवार को अध्यक्ष ने अधिकारियों को बैठक की सूचना दी, लेकिन उनके कार्यालय पहुंचने से पहले ही ज्यादातर अधिकारी जा चुके थे। इस पर उन्होंने नदारद अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों पर कई गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन

अध्यक्ष मोहिनी शर्मा ने बताया कि बध्वार शाम को उन्होंने पालिका में एक बैठक अधिकारियों के संग रखी थी और उसमें खोड़ा के विकास पर चर्चा और योजना बनाई जानी थी। जब शाम को वह कार्यालय पहुंची तो पता चला कि ईओ शैलेंद्र सिंह, एसएफआई दिव्यकांत अग्रवाल, जलकल विभाग जेई नवनीत गुप्ता और कर इंस्पेक्टर दीक्षा चौहान को जा चुके थे। कार्यालय में केवल कर अधीक्षक सुशील कुमार और निर्माण विभाग के अवर अभियंता अनुज गोयल ही मौजूद मिले। उन्होंने बताया कि नदारद सभी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा। मोहिनी शर्मा ने आरोप लगाया कि पालिका के अधिकारी जानबूझकर उनकी अनदेखी कर रहे हैं ताकि खोड़ा का विकास न हो पाए। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पालिका के एक अधिकारी ने चार्ज संभालने के बाद इमारत पर बुल्डोजर की कार्रवाई की थी, लेकिन बाद में मिलीभगत कर वहां पर बड़ी इमारत का निर्माण करा दिया गया।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि खसरा संख्या 1227, 1233 और 1226 सरकारी भूमि है, लेकिन सरकारी भूमि को खाली नहीं कराया जा रहा है। पानी की लाइन बिछाई जा चुकी है, जलकल विभाग भूमिगत जलाशय नहीं बनवा रहा है। वहीं,जानबूझकर खोड़ा में सफाई व्यवस्था में ढिलाई बरती जा रही है। मानसून नजदीक है लेकिन नालों की सफाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सिर्फ छोटे मकान मालिकों से ही गृहकर वसूला जा रहा है। बड़े बकायेदारों को पूरी तरह से छूट दी जा रही है। पालिका के अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे है और उनकी बात को अनसुना कर रहे है।
विज्ञापन

खोड़ा नगर पालिका के ईओ शैलेंद्र सिंह का कहना है कि प्रशासन की जनगणना को लेकर बैठक गाजियाबाद में थी। इसमें प्रशासनिक व नगर पालिका के अधिकारी मौजूद थे। इस वजह से खोड़ा नगरपालिका में हुई बैठक में नहीं पहुंचा जा सका। नोटिस के बारे में कोई जानकारी नहीं है।-
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें