फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों के लिए जिम्मेदार होंगे अधिकारी : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ते मृतकों और घायलों की संख्या पर चिंता जाहिर करते हुए जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तत्काल सभी ब्लैक स्पॉट को चिह्नित कर दुर्घटना रोकने के लिए उचित कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग द्वारा कार्य में लचीलापन दिखाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि विभागीय लापरवाही से होने वाले सड़क दुर्घटना का अंजाम संबंधित अधिकारी भुगतने को तैयार रहें।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि मोहन नगर, आईटीएस, पुराना बस अड्डा, सेठ मुकंद लाल कट, हापुड़ चुंगी, भौपुरा तिराहा, कोयल एन्कलेव, बंथला फ्लाईओवर से इंडेन गैस एजेंसी और राशिद अली गेट से लोनी इंटर कॉलेज इन सभी नौ ब्लैक स्पॉट पर कार्य कराए जाएं। उन्होंने कहा कि दिनों दिन सड़क दुर्घटनाएं और उस हादसों में घायलों और मृतकों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसको रोकने के लिए सभी उचित कार्य कराए जाएं। जहां कट बंद करने हैं उसको बंद कराया जाए, बेरिकेडिंग की जाए और गड्ढों को भरा जाए। इसके अलावा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग और एनसीआरटीसी को ब्लैक स्पॉट वाली जगहों पर एफओबी, साइन बोर्ड, बेरिकेडिंग के कार्य कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी और विद्यालय निरीक्षक को सड़क सुरक्षा के संबंध में विद्यालयों में निबंध, स्लोगन, वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के आयोजन कराने को कहा। बैठक में जो अधिकारी मौजूद नहीं रहे उनपर रोष व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिये। इस बैठक में मनोज कुमार वर्मा, राहुल श्रीवास्तव, श्री डीके शर्मा, डॉ. एनके अग्रवाल, ओम प्रकाश यादव, एमके शर्मा, नीरज कुमार, ललित कुमार शर्मा, राघवेंद्र कुमार पांडेय, राजेश्वर कुशवाह, एनके वर्मा, अजय कुमार, विकास कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें