फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज नौ घंटे दो हिस्सों में बंटा रहेगा शहर

Mon, 25 Jul 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
जलाभिषेक के लिए लगी भक्तों की कतार - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सावन के पहले सोमवार पर दूधेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया जाएगा। इस कारण तड़के तीन बजे से दोपहर 12 बजे तक गोशाला अंडरपास से वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। इससे नौ घंटे तक शहर दो हिस्सों में बंटा रहेगा।
विज्ञापन



रूट डायवर्जन कर वाहनों को सादिक की पुलिया और चिपियाना फाटक के रास्ते निकाला जाएगा। सोमवार होने की वजह से वाहनों की तादाद भी सड़कों पर ज्यादा रहेगी, इससे लोगों को जाम से जूझना पड़ेगा। डायवर्जन के तहत सावन के हर सोमवार को गोशाला अंडरपास नौ घंटे के लिए बंद कर दिया जाएगा।

इस दौरान वाहनों को गोशाला अंडरपास से नहीं जाने दिया जाएगा। उन्हें या तो 10 किमी लंबा सफर कर एनएच-24 से जाना पड़ेगा या फिर सादिक की पुलिया से। इससे गोशाला अंडरपास से विजयनगर, दिल्ली और नोएडा आने-जाने वाले हजारों लोगों को दिक्कत होगी। एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार ने बताया कि दोपहर 12 बजे के बाद भीड़ कम होने पर गोशाला अंडरपास आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन


सावन का पहला सोमवार आज


 सावन के  पहले सोमवार पर मंदिरों में जलाभिषेक की पूरी तैयारी हो चुकी है। मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ फर्स्ट ने मंदिर का निरीक्षण किया।

पहले सोमवार पर दूधेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में सुबह तीन बजे ही भक्तों के लिए मंदिर का द्वार खोल दिया जाएगा। मंदिर के मीडिया प्रभारी सांवला राम सुथार ने बताया कि भक्तों के लिए मंदिर परिसर में ही नगर निगम द्वारा गंगाजल का टैंकर उपलब्ध कराया जाएगा।

मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंदिर समिति के सौ से अधिक वालंटियर्स और पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। दूधेश्वरनाथ मंदिर के साथ ही नेहरू नगर स्थित शिव मंदिर, कविनगर स्थित स्वयं-भू शिव मंदिर, शास्त्रीनगर शिव मंदिर में भी पूजा-अर्चना के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। बता दें कि भक्त डाकखाने से भी गंगाजल खरीद सकते हैं। नवयुग मार्के ट स्थित हेड पोस्ट ऑफिस में श्रद्धालुओं को गंगाजल मिल सकेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें