फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पिता के साथ लौट रही किशोरी से की अश्लीलता

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। गोविंदपुरी कॉलोनी में सोमवार रात पिता के साथ चाऊमीन खाकर कार से घर लौट रही 14 वर्षीय किशोरी से मनचले ने अश्लीलता की। आरोपी ने किशोरी को कार से खीचने का प्रयास किया। बीच बचाव के दौरान कार डिवाइडर पर चढ़कर क्षतिग्रस्त हो गई। विरोध करने पर मनचले ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिता पर हमला कर दिया। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण सांप्रदायिक बन गया। मौके पर पहुंचे हिंदु जागरण मंच के पदाधिकारियों ने घटना के विरोध में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह कार्रवाई का आश्वासन देकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर वसीम, मोंटी और चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आरेापी वसीम शातिर बताया जा रहा है। उस पर पहले भी मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें