गाजियाबाद। इंस्टीट्यूट में कोचिंग करने वाली छात्रा के मोबाइल पर युवक ने अश्लील मैसेज भेजे। छात्रा और उसके पिता ने मैसेज भेजने वाले युवक से विरोध जताया तो जान से मारने की धमकी दी गई। पिता का कहना है कि उनकी बेटी से डर से कोचिंग जाना भी छोड़ दिया है। कविनगर थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कविनगर थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी ने एक कोचिंग की छात्रा है। अज्ञात कॉलर उसके मोबाइल पर लगातार अश्लील मैसेज भेज रहा है। विरोध करने पर धमकी देता है। पिता ने कॉलर के मोबाइल पर काॅल करके विरोध जताया। आरोप है कि अनजान कॉलर ने पिता-पुत्री को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इससे भयभीत छात्रा ने कोचिंग जाना भी छोड़ दिया है। एसीपी अभिषेक मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर साइबर सेल से आरोपी की पहचान कराई जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।