छात्रा के पिता का कहना है कि उनकी बेटी ट्यूशन गई थी। इसी दौरान उसके पास व्हाट्सएप पर कॉल आई। उसने कॉल नहीं उठाई तो कुछ देर बाद उसके पास एक युवक ने अश्लील फोटो भेजे। परेशान होकर उसने इस बारे में अपनी मां को बताया। इसके बाद उन्होंने 1098 पर पहले सूचना दी। फिर थाना पुलिस से शिकायत की। जिस नंबर से मेसेज आए उन्होंने उसे एक एप पर देखा तो वह मनीष रावत नाम से आया। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि जिस नंबर से मेसेज आया है, उसके बारे में जानकारी कर रही है।