फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एनआरआई महिला ने भाई समेत चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। वेव सिटी क्षेत्र में एक एनआरआई महिला ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए भाई समेत चार लोगों के खिलाफ वेव सिटी थाने में केस दर्ज कराया है। महिला ने मार्च 2022 की घटना बताई है। महिला का कहना है कि वह विदेश में रहती हैं। फरवरी 2022 में वह गाजियाबाद आई थीं। राजनगर एक्सटेंशन में बहन के बेटे का जन्मदिन था। जन्मदिन के कार्यक्रम में वह बेटे के साथ इंदिरापुरम के एक होटल में गई थीं। घर जाने के दौरान जीजा के दोस्त ने घर छोड़ने को कहा। आरोप है कि जीजा के दोस्त ने घर छोड़ा और उनके भाई से मिलने के लिए अंदर आ गया। उसने उनके भाई को पिस्टल देकर उनके बेटे पर तनवा दी। इसके बाद उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि उन्होंने पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब सवा साल बाद विदेश से वापस आकर उन्होंने मामले में फिर से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी वेव सिटी सलोनी अग्रवाल का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें