फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरएचएम घोटाला: वाराणसी के पूर्व सीएमओ अब्दुल हलीम ने किया सरेंडर

Wed, 14 Sep 2016 09:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
न्यायालय - फोटो : file photo
विज्ञापन
एनआरएचएम घोटाले के एक नए मामले में आरोपी बने वाराणसी के पूर्व सीएमओ डा. अब्दुल हलीम ने बुधवार को सरेंडर कर दिया। सीबीआई विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी ने आरोपी को 19 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


सीबीआई के अनुसार मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले डा. अब्दुल हलीम वर्ष 2008 में वाराणसी के सीएमओ थे। उसी समय एनआरएचएम फंड से माध्यम से वाराणसी के सरकारी अस्पताल के लिए खरीदी गई दवाओं में लाखों का घोटाला किया गया। अब्दुल हलीम इससे पहले भी एनआरएचएम घोटाले के ही मामले में जेल काट चुके हैं।

फिलहाल वह जमानत पर चल रहे थे।हाल ही में सीबीआई ने अब्दुल हलीम और दवा कारोबारी के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में पेश की थी। इसी के चलते बुधवार सुबह पूर्व सीएमओ अपने अधिवक्ता के साथ सीबीआई विशेष कोर्ट में पेश हुए और सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें