फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 20 अगस्त तक झेलना होगा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर जाम 

Sat, 03 Jul 2021 06:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

  • एनएचएआई ने लालकुआं के पास चिपियाना आरओबी को पूरा करने की समय सीमा फिर बढ़ाई 
  • अप्रैल में तैयार होना था आरओबी, उसके बाद मई फिर जुलाई और अब 20 अगस्त नई समय सीमा 
विज्ञापन
NHAI - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दौड़ रहे वाहनों को लालकुआं के पास चिपियाना (रेलवे ओवर ब्रिज) में अब 20 अगस्त तक जाम झेलना पड़ेगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने आरओबी को पूरा करने की समय सीमा फिर से एक महीने बढ़ा दी है। पहले निर्माण कंपनी को 20 जुलाई तक आरओबी तैयार करना था, लेकिन काम पिछड़ता देख एनएचएआई ने समय विस्तार दे दिया है।

विज्ञापन


इससे हर रोज एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली, नोएडा व गाजियाबाद में इंदिरापुरम की तरफ जाने वाले लोगों को अभी जाम की समस्या रहेगी। यही समस्या उन लोगों को रहेगी जो एक्सप्रेसवे के रास्ते मेरठ, हापुड़ या मुरादाबाद की तरफ जाते हैं। 

 एनएचएआई ने सराय काले खां से डासना के बीच 16 लेन का एक्सप्रेसवे तैयार किया है, जिसमें बीच की तीन लेन एक्सप्रेसवे के लिए आरक्षित रखी गई है। उसके बाद एक्सप्रेसवे की दोनों तरफ दो-दो लेन का नेशनल हाईवे-9 है फिर एनएच के बराबर में दो-दो लेन की सर्विस रोड दी गई है। इसके बाद एक-एक लेन का फुटपाथ और पैदल पथ भी रखा गया है। 
विज्ञापन


अब चिपियाना में अलीगढ़ रेल लाइन पर पहले से पुराने एनएच-24 के दो आरओबी है, जिस पर अभी वाहन चल रहे, लेकिन एक्सप्रेसवे के हिसाब से पुराने आरओबी यातायात को झेलने में सक्षम नहीं है। ऐसे में एनएचएआई यहां पर तीन नए आरओबी का निर्माण करा रही है। इनमें चिपियाना यानी एबीईएस इंजीनियर कॉलेज की तरफ दो आरओबी बन रहे है, जिनमें एक छह लेन और दूसरा दो लेन का है। वहीं तीसरा इंडस्ट्रियल क्षेत्र की तरफ चार लेन का तैयार किया जा रहा है।  
  
पहले चरण में खोली जानी हैं आठ लेन 
एनएचएआई चिपियाना की तरफ वाले दोनों आरओबी को पहले चरण में खोलना चाहती है, जिससे यातायात के लिए आठ लेन उपलब्ध होगा। इनके खुलने पर दिल्ली व नोएडा की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए आठ लेन उपलब्ध होंगी। जबकि हापुड़, मेरठ और मुरादाबाद की तरफ जाने वाले वाहनों को पुराने दो आरओबी की चार लेन से निकाला जाएगा। इससे काफी हद तक जाम खत्म हो जाएगा। इसके बाद फरवरी 2022 तक औद्योगिक क्षेत्र की तरफ बन रहे आरओबी के तैयार होने पर सभी लेन यातायात के लिए खोल दी जाएंगी। 

पिछड़ता चला गया प्रोजेक्ट  
तीनों आरओबी का निर्माण एक्सप्रेसवे के साथ इसी साल 31 मार्च तक पूरा होना था, लेकिन पहले निर्माण कार्य रेलवे की तरफ से मंजूरी मिलने में देरी के चलते अटका रहा। रेलवे ने पुलों की क्षमता और किसी पीएसयू (पब्लिक सेक्टर यूनिट) की निगरानी में निर्माण कराने की बाध्यता लगा दी, जिससे काम रुका रहा। वहां से सारी बाधाएं दूर हुईं तो निर्माण एजेंसी पूरी क्षमता के साथ काम पूरा नहीं कर पाई, जिससे हर बार समय सीमा बढ़ती चली गई।

अब तक मिला समय विस्तार 
समय सीमा               कब तक 
पहली        - 30 अप्रैल 2021 
दूसरी         - 15 माई   2021 
तीसरी        - 20 जून   2021 
चौथी         - 20 जुलाई 2021 
पांचवीं       - 20 अगस्त 2021 

एक्सप्रेसवे पर एक लाख वाहनों का दबाव
पूरे एक्सप्रेसवे पर करीब एक लाख वाहनों का दबाव है। इसमें से करीब 40 हजार वाहनों का दबाव सुबह नौ से 11 बजे और शाम को पांच से आठ बजे के बीच रहता है। इस दौरान दफ्तर व अपने प्रतिष्ठान पर जाने वाले लोगों की संख्या सबसे ज्यादा होती है, जिस कारण से दबाव बढ़ता है। इन वाहनों को पुराने आरओबी से ही गुजरना पड़ता है, जिससे एक से दो घंटे तक जाम झेलना पड़ता है। 

कोरोना के चलते हुई देरी
हम कोशिश कर रहे हैं कि आरओबी का निर्माण समय से पूरा हो लेकिन कोरोना के चलते काफी हद तक कार्य प्रभावित हुआ है, जिससे निर्माण को समय पर पूरा नहीं कर पाए, जिससे अब निर्माण कंपनी को 20 अगस्त तक का समय दिया है। इस पर एनएचएआई तय करेगी कि निर्धारित समय या उससे पहले निर्माण पूरा हो। 
विज्ञापन

- मुदित गर्ग, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें