फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ‘जन औषधि केंद्र’ में मिलेंगी सस्ती दवाएं

Tue, 05 Jul 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
medicine - फोटो : File
विज्ञापन
 लोगों को अब गंभीर रोगों की भी सस्ती दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। केंद्र सरकार की सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना के तहत जेनेरिक (साल्ट के नाम वाली) दवाओं का मेडिकल स्टोर शुक्रवार से शास्त्रीनगर में खुल रहा है। इस स्टोर पर जेनेरिक दवाएं ब्रांडेड (कंपनियों के ट्रेड नाम वाली) के सापेक्ष मात्र 10 फीसदी दामों पर मिल सकेंगी। प्रदेश में ऐसे 14 जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे।
विज्ञापन


ब्यूरो ऑफ फार्मा पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग ऑफ इंडिया (बीपीपीएसयू) के तहत यह जन औषधि केंद्र खुलने जा रहा है। पहले इस योजना के तहत जिला अस्पतालों के परिसर में मेडिकल स्टोर खोले जाने थे, इनके लिए जमीन की भी मांग की गई थी, लेकिन जमीन उपलब्ध नही हो सकी।

अब यह शास्त्रीनगर में खुलेगा। इस स्टोर पर जेनेरिक दवाएं आसानी से और काफी कम दामों में उपलब्ध होंगी। इनमें शुगर, ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारियों, कैंसर सहित सामान्य बुखार आदि की दवाएं भी काफी सस्ती होंगी। यह जन औषधि केंद्र कार्टे तिराहे के पास शास्त्रीनगर डी ब्लॉक में खुलेगा।  
विज्ञापन


जन औषधि केंद्र की संचालक डॉ. नीरज चौधरी ने बताया कि ब्रांडेड मल्टीविटामिन की दवाएं जो मार्केट में 100 रुपये में मिलती हैं, वहीं दवाएं जेनेरिक स्टोर में 16 रुपये में मिलेगी। इन स्टोर में 600 प्रकार की दवाएं और 250 प्रकार के सर्जिकल आइटम उपलब्ध होंगे।  

दवाओं के रेट में कितना होगा अंतर
दवा                       जेनेरिक रेट         मार्केट रेट  
एजीथ्रोमाइसीन             42                   135
एटिनोलॉल                 5.56                   22
रेमिप्रिल                     8. 53                  80
मीटोप्रोलॉल                5.59                   53   
टेलमिसार्टन               12.64                   70
एमोक्सीलिन               13                    40-120
एटोरवास्टाटिन             8.2                   70
                 
(दवाओं का मूल्य रुपये में प्रति दस टेबलेट हैं।)

जेनेरिक दवाओं में बेस साल्ट ब्रांडेड के समान ही होता है। इनके लाभ में कोई अंतर नहीं होता है। कंपनियों का ब्रांडेड खर्च कम होने से ये दवाएं सस्ती पड़ती हैं। - डा. एके जैन, डीएलए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें