फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मेट्रो के स्टेशन बनने का काम शुरू

Fri, 30 Sep 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 दिलशाद गार्डन टू नया बस अड्डा मेट्रो प्रोजेक्ट ने और रफ्तार पकड़ ली है। अब डीएमआरसी ने स्टेशन निर्माण कार्य के दूसरे चरण की शुरुआत कर दी। यह काम मंगलवार को शहीद नगर स्टेशन पर गार्डर डालकर शुरू किया गया। बारी-बारी से आठ स्टेशनों पर यह काम जनवरी तक चलेगा।
विज्ञापन


डीएमआरसी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बृहस्पतिवार को बताया कि पिछले चार महीनों से चल रहे मेट्रो स्टेशनों के फाउंडेशन का काम लगभग पूरा होने वाला है। अब नींव के ऊपर पिलर गाड़े जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दिलशाद गार्डन से मेट्रो चलेगी तो शहीद नगर पहला स्टेशन होगा।

इस स्टेशन पर पिलर गाड़े जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि स्टेशन निर्माण के दूसरे चरण की शुरुआत मंगलवार को शहीद नगर स्टेशन पर दो गार्डर डालकर की गई। बारी-बारी से सभी स्टेशनों पर गार्डर डाले जाएंगे जिस पर ट्रैक बिछायी जाएगी। जनवरी तक इस काम को पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद स्टेशनों के लिए भवन बनाने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


और गाड़े जाएंगे 75 पिलर
दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा तक कुल 400 पिलरों में से 325 पिलर गाड़े जा चुके हैं। दिलशाद गार्डन से मोहननगर तक पिलर गड़ चुके हैं। अब मोहन नगर से नया बस अड्डा के बीच 75 पिलर गाड़े जाएंगे। इनमें से अधिकांश पिलर स्टेशनों पर गाड़े जाएंगे।

15 अक्तूबर से बिछेगी पटरी
इस रूट पर जिन हिस्सों में पिलरों पर गार्डर रखे जा चुके हैं, उन पर पटरी बिछाने का काम 15 अक्तूबर से शुरू कर दिया जाएगा। यह काम अगले छह महीने तक चलेगा।
विज्ञापन


ये हैं स्टेशन  
शहीद नगर, राजबाग, राजेंद्र नगर, श्याम पार्क, मोहन नगर, अर्थला, राजनगर एक्सटेंशन और नया बस अड्डा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें