फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अब आपके किराये पर भी जीएसटी विभाग की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। राज्य कर विभाग में शनिवार को जूलर्स, स्वीट्स व रेस्टोरेंट व्यापारियों की बैठक बुलाई गई। अपर आयुक्त ग्रेड-1 दिनेश कुमार मिश्र ने कहा कि गाजियाबाद में बड़ी संख्या में खरीदारी होती है। ऐसे में दुकानदारों की जिम्मेदारी बनती है कि वह राष्ट्रहित में टैक्स जमा कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में बहुत सी जगह किराया लाखों रुपये में है जबकि व्यापारियों द्वारा राजस्व कम दिखाया जा रहा है। ऐसे में प्रश्न यह उठता है कि यदि किराया अधिक है और बिक्री कम है तो ऐसा घाटे का व्यापार क्यों किया जा रहा है। ऐसे व्यापारियों की पहचान कर टैक्स जमा कराया जाएगा। राजस्व का आकलन किराए को ध्यान में रखकर किया जाएगा। वर्तमान में अधिकांश व्यापारी यूपीआई से भुगतान प्राप्त करते हैं। व्यापार प्रतिष्ठानों पर लगे यूपीआई की जांच कर आकलन किया जाएगा कि उनके द्वारा यूपीआई के माध्यम से कितना भुगतान प्राप्त किया गया है। यूपीआई भुगतान से प्राप्त धनराशि के आधार पर टैक्स का आंकलन किया जाएगा। बैठक में बीकानेर वाला, हीरा स्वीट्स, तक्षशिला फूड्स, अग्रवाल स्वीट्स, सुगंध स्वीट्स, मदन स्वीट्स, शगुन स्वीट्स व अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें