गाजियाबाद। विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन के दूसरे दिन पांच लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। इसमें से राष्ट्रीय बहुजन कांग्रेस पार्टी से गयादीन, पब्लिक पॉलिटिकल पार्टी से वीरेंद्र कुमार, राजपाल सिंह, निर्दलीय रूपेश सिंह और भूपेंद्र चौधरी शामिल रहे। पिछले दो दिनों में कुल 11 नामांकन पत्र खरीदे गए है, जिसमें बसपा और अजपा सहित कई निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म लिए हैं।