फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आर-पार का होगा ‘संग्राम’, दिग्गजों से सजेगा चुनाव मैदान

Sat, 28 Jan 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
election - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मतदान में अब सिर्फ 14 दिन बाकी है। राजनीतिक दलों के बीच अब आर-पार का चुनावी रण शुरू होगा। ऐसे में अब पार्टियों के दिग्गज नेता प्रचार के लिए चुनाव मैदान में उतरेंगे। सात फरवरी को बसपा सुप्रीमो मायावती का कार्यक्रम तय हो चुका है। फरवरी के पहले सप्ताह में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गाजियाबाद आएंगे।
विज्ञापन


रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी शनिवार को रोड शो करने गाजियाबाद आएंगे। कांग्रेस भी बड़े नेताओं की जनसभा कराने की तैयारी करा रहे हैं।समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने महानगर और जिला संगठन से पूछा है कि वह अखिलेश यादव की रैली कहां और कब कराना चाहते हैं। संगठन ने संभावित स्थल बता दिए हैं।

माना जा रहा है कि अगर अखिलेश यादव अकेले रैली करेंगे तो लोनी या मोदीनगर में से किसी एक स्थान पर होगी और कांग्रेसी नेताओं के साथ संयुक्त रैली हुई तो यह गाजियाबाद में हो सकती है। दो दिनों में रैली को लेकर निर्णय हो जाएगा।
विज्ञापन

..
रालोद का प्रचार करने आएंगे अजित-जयंत
राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करने रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह 3 फरवरी को मुरादनगर में आ सकते हैं। स्थानीय नेताओं ने कार्यक्रम के लिए प्रस्ताव भेज दिया है। उनके अलावा शनिवार को रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी मोदीनगर और मुरादनगर में रोड शो करेंगे।

वह मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र के उखलारसी, जलालपुर, सरना, सलेमपुर, सुल्तानपुर, मिलख, भदौली, मकरेड़ा, बहादुरपुर, मथुरापुर, अटौर, शमशेरपुर, गढ़ी में रोड शो और नुक्कड़ सभाएं करेंगे।

7 को आएंगी मायावती
बसपा सुप्रीमो मायावती सात फरवरी को गाजियाबाद आएंगी। पुलिस लाइंस के सामने मैदान में उनकी जनसभा होगी। रैली के लिए बसपा पदाधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है।

विधानसभा क्षेत्रों में लगाई कार्यकर्ताओं की ड्यूटी
समाजवादी पार्टी ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की ड्यूटी लगा दी है। महानगर अध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ड्यूटी उनके निवास क्षेत्र में लगाई गई है, ताकि चुनाव में ज्यादा समय दे सकें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें