फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अधिशासी अभियंता और उद्योग महाप्रबंधक को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कलक्ट्रेट में शुक्रवार को जिला श्रम बंधु की बैठक हुई। सबसे पहले जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने सदस्यों की उपस्थिति की जानकारी ली और बैठक में शामिल ना होने पर ग्रामीण अभियंत्रण सेवा और जल निगम सहित जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक के अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया। उन्होंने हाल ही में टी एंड टी कंपनी में निर्माण कार्य में हुई दुर्घटना की जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि नियमानुसार कार्रवाई की जाये और भविष्य में यह सुनिश्चित किया जाये कि किसी भी दुर्घटना के 24 घंटे के भीतर अनिवार्य रूप से कार्यवाही पूर्ण कर श्रमिकों को लाभ दिलाया जा सके।
विज्ञापन

बैठक में उप श्रमायुक्त अनुराग मिश्रा ने श्रम विभाग की तरफ से निर्माण कार्यों के अधिष्ठान पंजीयन, श्रमिकों के पंजीयन, शेष की विभागवार फीडिंग और योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में 1352 अधिष्ठान पंजीयन हो चुके हैं और 56 करोड़ 88 लाख के लक्ष्य के सापेक्ष 21 करोड़ 58 लाख रुपये उपकर जमा कराया है। जिलाधिकारी ने कहा कि श्रम विभाग और सभी कार्यदायी संस्था के अधिकारी आपस में समन्वय कर लें तथा जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी से ऐसे अधिष्ठानों की सूची प्राप्त लें, जिन्होंने निर्माण कार्य कराया है लेकिन श्रमिकों का पंजीकरण नहीं कराया है। इसके साथ ही उन्होंने पोर्टल पर सेस की फीडिंग, श्रमिकों का पंजीकरण कराया जाए जिससे श्रमिकों को योजनाओं का लाभ मिले और अगर किसी दुर्घटना में श्रमिक की मृत्यु हो जाती है तो उसे मृत्यु एवं दिव्यागंता सहायता का लाभ मिल सके। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट शुभांगी शुक्ला, सहायक नगर आयुक्त पल्लवी सिंह, डॉ. चरन सिंह, वीरेंद्र कुमार, संदीप कुमार सिंह, औद्योगिक प्रतिनिधियों में अतुल जैन, अरुण शर्मा, सुशील अरोड़ा, राहुल अनेजा, सीटू से श्रीकृष्ण सहित अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें