फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं में आज नहीं बदले जाएंगे नोट

Sat, 12 Nov 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
bank - फोटो : demo pic
विज्ञापन
रिजर्व बैंक से नए नोट प्राप्त न होने के कारण रविवार को गाजियाबाद जोन की अंतर्गत आने वाली बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं में नोट नहीं बदले जा सकेंगे। केवल खातों में पैसा ही जमा किया जाएगा। ऐसे में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन



सीएसडी गाजियाबाद जोन के सीनियर मैनेजर की ओर से ई-मेल भेजकर बैंकों को सूचना दी गई है। इसमें कहा गया है कि आरबीआई से कैश नहीं मिल पाया है। इसकी वजह से 1000-500 के पुराने नोटों के बदले नए नोट नहीं दिए जा सकेंगे। लोग अपने खातों में पुराने नोट जमा करा सकते हैं।

हालांकि बैंक रोजाना की तरह ही खुले रहेंगे। उन्होंने ब्रांच के अधिकारियों इसके लिए ब्रांच के अंदर और बाहर नोटिस लगाकर जनता को सूचना देने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें